
Dussehra 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के कैंप में किया शस्त्र पूजन, जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा
आज आईटीबीपी(ITBP) के जवानों के साथ चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर विजयदशमी(VIJAYDASHMI) का त्यौहार मनाएंगे।
चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर विजयदशमी का त्यौहार मनाएंगे
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दशहर(DUSSEHRA) के मौके पर औली पहुंचे जहां उन्होंने सेना के जवानों के कैंप में शस्त्र पूजन किया। राजनाथ सिंह आज आईटीबीपी(ITBP) के जवानों के साथ चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर विजयदशमी(VIJAYDASHMI) का त्यौहार मनाएंगे।
आपको बताने कि राजनाथ सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे । देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल समेत पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जम्मू- कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, लश्कर के 4 आतंकी ढेर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया इसके बाद वे आज चमोली पहुंचे जहां उन्होंने जवानों के साथ शस्त्र पूजा में भाग लिया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।