![](/wp-content/uploads/2022/08/Pimples.jpg)
शरीर की इन कमियों की वजह से चेहरे पर होते है पिंपल्स, आज ही आजमाएं ये उपाय …
चमचमाते चेहरे पर अगर दाग धब्बे या दाने आ जाएं तो चेहरे का सारा ग्लो ही खत्म हो जाता है। हम किसी भी पार्टी या मीटिंग में जाने से कतराते हैं। यहां तक की हम किसी भी डेट पर जाने के लिए भी बहाने बनाते हैं। दरअसल टीन ऐज में दाने निकलना काफी आम बात है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसका असर चेहरे पर सबसे ज्यादा पड़ता है। ऐसा ये तब होता है जब आपके शरीर में किसी चीज की कमी हो गई हो। इसकी कमी की वजह से ये दाने और बढ़ने लगते हैं।
ये भी पढ़े :- स्वाद ही नहीं त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है दही, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका ..
इन विटामिन की कमी से निकलने लगते हैं दानें
विटामिन ए की कमी से आपके फेस के ग्लो को छीन लेती है। साथ ही ये शरीर की सूजन को भी करता है। आपको अपने खाने में टमाटर, हरी मिर्च, गाजर आदी चीजें शामिल करनी चाहिए।
विटामिन बी 3
विटामिन बी 3 की कमी से ही चेहरे पर दाग धब्बे निकलने लगते हैं। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्ने का इलाज करने में मदद करता है। साथ ही कील मुहासों को रोकने का काम करता है।
विटामिन डी
विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये एक्ने को कंट्रोल करता है।
ये भी पढ़े :- इन तेलों के प्रयोग से मिलेगी इन दिक्कतों से निजात, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका…
विटामिन ई
विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। विटामिन ई चेहरे की नमी कम कर कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे चेहरे में चमक आती है।