India - Worldworld

लीबिया के पास खतरनाक हादसा, नाव पलटने से 57 लोगों की मौत

57 लोगों के डूबने की आशंका है, उनमें 20 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। लीबिया के तट रक्षकों और मछुआरों ने 18 लोगों को बचा लिया है।

लीबिया के तट पर एक खतरनाक हादसा हो गया है। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। लीबिया के तट पर एक नाव पलट गई। इस हादसे में लगभग 57 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा सोमवार को हुआ। एक नाव अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही थी, तभी नाव पलट गई।

खबरों के अनुसार, ये नाव रविवार को पश्चिमी तटीय शहर खम्स से रवाना हुई थी। लीबिया के तट पर एक सप्ताह से भी कम समय में नौका पलटने की यह दूसरी घटना है। यूरोप जा रही एक नौका बुधवार को पलट गई थी, जिसमें सवार कम से कम 20 प्रवासियों के डूब जाने की आशंका जताई गई है।

वहीं ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ की प्रवक्ता सफा मसेहली ने इस बारे में कहा कि नाव में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 75 लोग सवार थे। जिन 57 लोगों के डूबने की आशंका है, उनमें 20 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। लीबिया के तट रक्षकों और मछुआरों ने 18 लोगों को बचा लिया है।

इस घटना में बचाए गए 18 लोगों ने कहा कि नौका इंजन में खराबी की वजह से रुकी थी। खराब मौसम की वजह से पलट गई। ये लोग नाइजीरिया, घाना और गाम्बिया से हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भड़के पीएम मोदी, कांग्रेस को करेंगें एक्सपोज

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: