India Rise Special

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में बसपा की होगी जीत: नरेंद्र त्रिपाठी

नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना को हंडिया विधानसभा क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में 258 हंडिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रभारी प्रत्याशी नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना ने कहा कि इतिहास रहा है कि हंडिया विधानसभा की सीट हमेशा से बसपा की झोली में रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के इस विधानसभा चुनाव में यह इतिहास एक बार फिर से कायम रहेगा और यहां की जनता अपना भरपूर समर्थन बसपा को देते हुए अपने उम्मीदवार को जीत का सेहरा बनाते हुए यहां की सीट बसपा की झोली में डालने की काम करेगी। उन्होंने कहा कि हंडिया के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की प्रचंड जीत होगी और बहन कुमारी मायावती एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनके उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठेगी।
बता दें कि नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना को हंडिया विधानसभा क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। 2013 में सैदाबाद ब्लॉक के प्रमुख रहे हैं नरेंद्र त्रिपाठी ने अपनी काबिलियत के दम पर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी थी। अपने इन्हीं हौसलों के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में नरेंद्र त्रिपाठी एक बार फिर से उसी विश्वास के साथ हंडिया विधानसभा के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं जहां उनको लगातार जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि हंडिया की जनता एक बार फिर से यहां की सीट पर बहुजन समाज पार्टी का परचम जरूर लहराएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: