IndiaIndia - WorldTrending

शीतकालीन सत्र में अहम विधेयक पेश करेगी सरकार, NPR अपडेशन की इजाजत के लिए लाई बिल

नेशनल डेस्क :  सात दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। जिसमें सरकार अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार जन्म और मृत्यु डेटाबेस के जरिए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानि NPR अपडेशन की इजाजत के लिए बिल लाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, यह विधेयक रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को जन्म और मृत्यु डेटाबेस बनाए रखने और एनपीआर को अपडेट करने की इजाजत देता है।

ये भी पढ़े :- दिल्ली : आप मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक और वीडियो वायरल, जेलकर्मी सफाई करते हुए आए नजर

बताते चलें कि, विधेयक का ड्राफ्ट जन्म और मृत्यु पंजीकरण यानि आरबीडी अधिनियम, 1969 में संशोधन के लिए बीते साल अक्तूबर में गृह मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक टिप्पणियों और सुझावों के लिए पेश किया गया था। प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, डेटा का उपयोग मतदाता सूची, आधार डेटाबेस, राशन कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट करने के लिए भी किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: