TrendingUttar Pradesh

Diwali Special: इस बार कई मायनों के ख़ास होने वाली है दीपावली

लखनऊ: दीपावली का त्यौहार नज़दीक है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का जिम्मा उत्तर प्रदेश पुलिस के कन्धों पर है। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, धनतेरस से दीपावली तक लखनऊ के बाज़ारों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। बाजारों में चार पहिया के प्रवेश पर रोक रहेगी। पटाखा बिक्री के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। बिना लाइसेंस पटाखा बेचते मिले तो दुकानदार के साथ पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई होगी।

6 नवंबर से दुकानों पर शुरू होगा दीपावली का राशन वितरण

वहीं, 6 नवंबर से दुकानों पर शुरू होगा दीपावली का राशन वितरण। राशन संग लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मिलेगा। कार्ड बनवाने की चलेगी मुहीम, सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के 3 करोड़ 48 लाख लोग शामिल किए गए हैं।

दिवाली बाद चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म को संवारा जाएगा

दीपावली की बाद चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्मों को संवारने का कार्य किया जाएगा। 30 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म्स को संवारा जाएगा। तीन से चार महीने में इस कार्य को पूरा किया जाएगा। प्लेटफॉर्म्स की 600 मीटर तक लम्बाई बढ़ाई जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: