![](/wp-content/uploads/2022/10/ea635799-5f71-4f07-a346-08216eade621.jpg)
Diwali 2022 : सीएम धामी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ..
देहरादून : दीपावली के मौके पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है। उसन के साथ ही उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है।
ये भी पढ़े :- दीपावली के बाद ज्यादा बिगड़ सकती है दिल्ली की आबोहवा, एक्यूआइ 212 तक पहुंचा
सीएम धामी ने दीपावली के साथ भैयादूज की भी दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने उत्तराखंड वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ” भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति का सम्मान और परिवार एवं समाज में उनके महत्व को यह पर्व प्रदर्शित करता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, ”दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कामना कि यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”
ये भी पढ़े :- Diwali 2022: सीएम योगी की राम भक्ति, रामलला और हनुमानगढ़ी दरबार पहुंच की पूजा- अर्चना
राज्यपाल से भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,”यह पर्व सभी के जीवनन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।” इस अवसर पर मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वद्र्धन व प्रमुख सचिव आरके सुधांशु समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।