
राज्यपाल की योगी सरकार के साथ चाय पर चर्चा आज, सभी मंत्री 100 दिन की उपलब्धियों पर देंगे प्रेजेंटेशन
टी-पार्टी में सरकार के सभी कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री शामिल होंगे
लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को चाय पर बुलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ राजभवन पहुंचेंगे। दूसरी बार योगी सरकार के गठन के बाद प्रदेश में मंत्रियों के साथ राज्यपाल की पहली ‘हाई-टी’ है।
राज्यपाल के साथ इस टी-पार्टी में सरकार के सभी कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टी में सरकार के 100 दिनों के कामों की चर्चा भी हो सकती है। अपने मंत्रियों के साथ सीएम योगी राज्यपाल को सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही जो अगले छह महीने के कामों की कार्य योजना बनी है, उस पर भी चर्चा की जा सकती है।
AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, नारेबाजी-पेपर उछालने पर हुआ एक्शन
मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ अमृत महोत्सव मनाने को लेकर जो तैयारियां चल रही हैं, राज्यपाल के साथ उस बारे में भी चर्चा होगी। सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ी कार्य योजना की जानकारी भी राज्यपाल आनंदीबेन को दी जा सकती है।