Politics

असम-मिजोरम सीमा विवाद पर चर्चा हुई तेज, सुबह 11 बजे दोनों राज्यों के मंत्री करेंगे बैठक

यह बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी। मिजोरम के गृह मंत्री असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली : असम और मिजोरम के बीच चल रही सीमा विवाद को ख़त्म करने के लिए दोनों ही राज्यों ने अपना प्रयास तेज कर दिया है। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए असम के साथ सीमा विवाद का समाधान निकालने के लिए आज यानि बृहस्पतिवार को आइजल में होने वाली वार्ता में असम और मिजोरम के दो-दो मंत्री भाग लेंगे। इस बात कि जानकारी मिजोरम के गृह विभाग के अधिकारी ने बुधवार को दिया। इस बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वार्ता में मिजोरम के दो मंत्रियों के साथ-साथ तीन प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना, भू-राजस्व और बंदोबस्त मंत्री लालरुअटकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालंगईहसाका इस बैठक में सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने मीडिया से वार्ता में बताया कि दोनों राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक यहां के आइजल क्लब में गुरुवार सुबह 11 बजे होगी। असम के सूत्रों ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा सरकार, कैबिनेट मंत्रियों अतुल बोरा और अशोक सिंघल को वार्ता में भाग लेने के लिए भेजेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के चलते खूनी संघर्ष शुरू हो गया था। इस संघर्ष में असम पुलिस के छह कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीँ इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें यकीन है कि बैठक से दोनों राज्यों को समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

उन्होंने ट्वीट किया कि 5 अगस्त, 2021 को असम सरकार के प्रतिनिधि वरिष्ठ मंत्री के नेतृत्व में मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मुझे यकीन है कि सीमा समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद बढ़ते तनाव को कम करने के लिए बातचीत करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज पीएम मोदी करेंगें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: