डायबिटीज के लिए रामबाण है भीगे हुए चने, बस इस तरह करना है इसका इस्तेमाल
लखनऊ: भीगे हुए चने एक के लिए ही नहीं बल्कि हर एक के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यदी आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो आपको तो अनगिनत फायदे होते हैं। अगर आप इन चनों को रात में भिगो देंगे और सुबह खाएंगे तो आपको काफी लाभ मिलता है साथ ही में ये पूरे दिन एनर्जी भी बनाए रखता है। चलिए जानते हैं कि चने खाना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।
खून को करता है साफ
चना खून को साफ करने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इसके अलावा इसमें फास्फोरस क्लोरिफिल और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपके खून को साफ करने में मदद करता है।
पेट के लिए है बेहद फायदेमंद
जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है। वे सुबह उठकर चने चबा लें इससे आपकी कई बीमारियां दूर हो जाएंगी। पेट में दर्द, कब्ज, ऐठन से आप निश्चिंत हो जाएंगे।
डायबिटीज के लिए भी है बेहद फायदेमंद
ये डायबिटीज के लिए भी बेहद फायदेमंद है ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कैसे करें सेवन
कोशिश करें कि चने को रात में भिगो दें 6 से 7 घंटे तक इसे भीगे रहने दें। फिर निकालकर खीरा, टमाटर प्याज, चुकंदर, ब्रोकली डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।