
हिसार में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर रिटायर्ड फौजी ने किया दुष्कर्म
हिसार। हिसार की सेंट्रल जेल में तैनात एक रिटायर फौजी ने एक महिला को काेल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर होटल में दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इसके साथ ही रिटायर्ड फौजी ने दुष्कर्म का वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले की हांसी निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि,” आरोपित उसे करीब तीन साल पहले बहला-फुसलाकर हिसार के एक होटल में ले गया और वहां उसे काेल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।”
इसके बाद आरोपी पीड़िता को विडियो के जरिये ब्लैकमेल करने लगा। इसके साथ ही उसने पीड़िता को यह भी धमकी दी कि वो किसी भी शख्स से इस बात का जिक्र न करें। इतना ही नही आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने तक कि धमकी दी है। पीड़िता इसके साथ पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि, ” “आरोपित ने उसकी बहन को, उसके पति को, देवर को उसके खिलाफ भड़काया है और उसके पति के पास भी कई नंबरो से फोन करवाकर उसके बारे में भड़काता है।”
इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी पर आरोप लगाया कि , “आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपित उसे धमकी देता है कि साइबर सैल में उसका कोई जानकार है जो उसकी आइडी के मोबाइल नंबर ट्रेस करवाता है और उस पर नजर रखता है।” इस दुष्कर्म के केस में हांसी पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करके हिसार महिला थाना पुलिस को रेफर कर दी है।