PoliticsTrendingUttar Pradesh

फतेहपुर में गरजे डिप्‍टी सीएम पाठक, बोले- हमारी सरकार में माफिया जेल में है या प्रदेश से बाहर

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

फतेहपुर: भाजपा कार्यालय में उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक माफियाओं के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। यही कारण है कि अपराधी या तो जेल में है या फिर प्रदेश से बाहर है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की।

उप मुख्‍यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में कहा, आज हमारी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अब किसी भी गरीब को कोई भी गुंडा सताने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है, क्योंकि माफिया या तो जेल में है या फिर प्रदेश से बाहर है। हमारी सरकार ने माफियाओं के मुकदमें खोलकर उन पर कार्यवाही की, आज सब जेल की हवा खा रहे हैं।

ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का जिला रहा है फतेहपुर

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम पाठक ने कहा, फतेहपुर में जब से आए हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत प्यार दिया है, इसके लिए उनका आभार प्रकट करता हूं। फतेहपुर से नजदीक मेरे लिए कोई और नहीं हो सकता, क्योंकि उन्नाव रहते हुए फतेहपुर की खुश्‍बू को महसूस किया करते थे। कई बार यहां आना भी हुआ। गंगा नदी से मेरा नाव के जरिये फतेहपुर आना होता रहा है। अब पुल बन जाने से आना जाना और भी आसान हो गया। फतेहपुर जिला ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का जिला रहा है। अंग्रेजों को भागने से लेकर आज के विकास तक में फतेहपुर ने देश में बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में हम बड़े भाग्यशाली हैं, जो फतेहपुर के लिए काम करने का अवसर मिला है।

फतेहपुर में गरजे डिप्‍टी सीएम पाठक, बोले- हमारी सरकार में माफिया जेल में है या प्रदेश से बाहर

उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़ा काम हुआ है। मैंने अपने प्रवास के दौरान यहां के विकास कार्यों को देखा और कह सकता हूं कि यह सबसे शानदार है। यह तभी हो पाया, जब यहां के भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाई। डिप्‍टी सीएम ने कहा, भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की योजनाओं से एक-एक को लाभान्वित करने का काम किया है। आज जिला मुख्यालय को डबल लेन से जोड़ा जा चुका है, ब्लॉक मुख्यालय को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा चुका है। बिजली से लेकर अस्पताल तक दुरुस्त हुए हैं।

मोदी गरीबों के गार्जियन हैं

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने जनधन खाते, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, शौचालय सहित गरीबों के लिए कई कार्य किए हैं। ऐसे में पीएम मोदी गरीबों के लिए उनके गार्जियन बनकर सामने आए हैं।

इन्वेस्टर्स समिट ने दिखाई प्रदेश की ताकत

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, बीते दिनों हुई इन्वेस्टर्स समिट ने दुनिया भर को प्रदेश की आर्थिक ताकत दिखाई है। जो प्रदेश कभी गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, आज वही प्रदेश निवेश और उद्योग के लिए पहचान बन चुका है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

फतेहपुर में गरजे डिप्‍टी सीएम पाठक, बोले- हमारी सरकार में माफिया जेल में है या प्रदेश से बाहर

डिप्टी सीएम का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वगात

इससे पहले फतेहपुर प्रवास के दौरान दूसरे दिन मंगलवार यानी आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने उनकी अगवानी कर उनका सम्मान किया। यहां पर विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, रणवेंन्द्र प्रताप सिंह सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने स्वागत सम्मान से अभिभूत दिखे। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, आप लोगों के परिश्रम और लगन से पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। ऐसे में आने वाले निकाय चुनाव में जीतने का क्रम टूटना नहीं चाहिए। घर-घर जाकर सभी को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।

फतेहपुर में गरजे डिप्‍टी सीएम पाठक, बोले- हमारी सरकार में माफिया जेल में है या प्रदेश से बाहर

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वगात किया। इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम का पार्टी कार्यालय आने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आभार जताया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: