Politics

साउथ के सुपरस्टार रजनी ने राजनीति से तोड़ा नाता, संगठन रजनी मक्कल मंदरम को भी किया भंग

साउथ के दिग्गज कलाकार व सुपरस्टार रजनीकांत ने आज अपने राजनैतिक जीवन से जुड़ा एक बड़ा घोषणा किया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति से हमेशा के लिए नाता तोड़ दिया है।

सोमवार को मीडिया से वार्तालाप करते समय साउथ के सुपरस्टार रजनी ने अपने इस निर्णय की करी घोषणा।

रजनी मक्कल मंदरम संगठन को भी किया भंग।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया कि उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए संगठन रजनी मक्कल मंदरम को भी अब भंग कर दिया है। इस अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनी ने यह भी बताया कि अब उनका वापस राजनीति में आने का कोई मन नहीं है।

जनता के भलाई के लिए संगठन करेगा काम

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रजनीकांत ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता और देश की भलाई के लिए काम करेगा।

अपने पाठकों को हम बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने बीते वर्ष दिसंबर 2020 में राजनीति में फिर ना आने का निर्णय लिया था। मगर हाल ही में उड़ती हुई खबरें आई थी की सुपरस्टार रजनी एक बार फिर राजनीति में आने वाले हैं।

ऐसे में अब रजनी ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। रजनीकांत की इस घोषणा के बाद रजनी के पार्टी के कई सदस्यों ने DMK समेत अन्य पार्टियों में अपनी किस्मत आजमाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: BJP नेता का ऑडियो वायरल, कहा-‘3 महीने में वसुंधरा टेकओवर कर लेंगी…’

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: