Delhi

दिल्लीवासियों को झेलना पड़ सकती हल्की बूंदाबांदी , जानिए मौसम पूर्वानुमान

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज से अगले दो दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली, पंजाब और हिरयाणा में देखने को मिलेगा है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की उम्मीद है। दिल्ली में 5 मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी।  आज यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और  न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा।

 

राजस्थान का मौसम

 

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ हल्की ठंड महसूर की जा सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

 

बिहार का मौसम

 

बिहार में कई क्षेत्रों में बादल कुछ दिनों तक छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक रह सकता है।

 

पंजाब का मौसम

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। 5 और 6 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे। राज्य के अधिकतरों हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के रहेगा।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। यहां पर रुक-रुककर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 7 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

हिमाचल का मौसम

 

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन बर्फबारी और बारिश के चलते कई न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने से मौसम ठंडा बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान 8 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रह सकता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: