Delhi

दिल्लीवासियों का गर्मी से हुआ बुरा हाल, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जतायी बारिश की संभावना

भारत के कई राज्यों में अभी से तापमान का पारा ऊपर जा रहा है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, गुजरात, पश्चिम एमपी, विदर्भ और राजस्थान में अगले कुछ दिन गर्मी और तेज होने की पूरी संभावना है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

राजधानी दिल्ली में अभी से लोग गर्मी से परेशान है। मौसम विभाग की माने तो यहां तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश का मौसम

 

यूपी में गर्मी दस्तक दे चुकी है। लोग अभी से गर्मी से परेशान हो रहे हैं। इसी के साथ राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

केरल का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो 24 घंटों के दौरान  केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

बिहार का मौसम

 

बिहार में लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: