![images (3)](/wp-content/uploads/2021/09/images-3.jpg)
दिल्ली : बिशप जोनाथन समेत ईसाई समुदाय के कई लोग हुए भाजपा में शामिल
दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में ईसाई समुदाय के कई महत्वपूर्ण लोग दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।
भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में बिशप जोनाथन सिंह और अन्य लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा कि ईसाई लोगों के बीजेपी में शामिल होने से यह गलत फहमी भी समाप्त हो गई है कि पार्टी केवल एक विशेष समुदाय को बढ़ावा देती है।
साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति में विश्वास रखती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने भाजपा में शामिल होने वाले नए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से कोरोना महामारी से निबटा वह पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गया है। साथ ही उन्होंने कहा, “एक ही दिन में 1.32 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। अब तक 65 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।”
भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा पार्टी ने समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़े :- पूर्व राज्यसभा सांसद व पत्रकार चंदन मित्रा का हुआ निधन, राष्ट्रपति व पीएम संघ अन्य दिग्गज नेताओं ने जताया दुख