
नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। जिसके चलते खेतों की पराली को नष्ट करने के लिए अब आग नहीं बायो डी-कंपोजर का प्रयोग करने का फैसला लिया है। इस दवा को पराली गलाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। यह फैसला विकास मंत्री गोपाल राय ने इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।बैठक के बाद राय ने बताया कि दिल्ली में बासमती और गैर-बासमती धान के सभी खेतों में सरकार द्वारा निशुल्क बायो-डी कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।
ये भी पढ़े :- ब्रेकिंग : ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत हो गई और इतने लोग बुरी तरह से जख्मी
बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को किसानों से जल्द फार्म भरवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि, ”बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास विभाग, राजस्व विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) के अधिकारी शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़े :- हादसा ! दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत गिरी, चार लोग घायल
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि, ”पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की शुरुआत के साथ ही उसके धुएं की चादर पूरी दिल्ली को घेर लेती है।इसके प्रभाव से प्रदूषण का असर कई गुना ज्यादा घातक हो जाता है। ऐसे में पराली को खेतों में ही गलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।मंत्री ने बताया कि बायो डी-कंपोजर के लिए किसानों से भरवाए जा रहे फॉर्म में किसानों के बारे में जानकारी, कितने एकड़ खेत में छिड़काव कराना चाहते हैं, फसल कटने का समय आदि दर्ज किया जाएगा।”