खुशखबरी : दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों को दी पांच-पांच हजार की राहत राशि
दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने 47,996 निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये कोरोना आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इस साल इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने 2,16,602 निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच रुपये की कोरोना राहत वितरण राशि दी थी। जिन श्रमिकों के आवेदन 28 मई से 18 जुलाई के बीच स्वीकृत किया गए है उन्हे ये राहत राशि प्रदान की गई है।
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीते वर्ष महामारी के दौरान पहला लॉकडाउन लगाने के कारण दिल्ली सरकार मार्च 2020 में बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी 39,600 श्रमिकों को राहत राशि देने वाली देश की पहली सरकार बनी।
नवंबर 2020 में श्रम विभाग ने श्रम कार्यालयों द्वारा निरीक्षण और सामूहिक पंजीकरण अभियान चलाया गया था। श्रम विभाग में निरीक्षणों और पंजीकरण अभियानों के आधार पर कई सुधार किए थे।
बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या आठ महीने के भीतर बढ़कर लगभग तीन लाख हो गई थी। निर्माण श्रमिकों के रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में इसके अलावा सुधार भी किया गया। रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस को अब ऑनलाइन कर दिया गया।
श्रमिकों को अपना आवेदन जमा करने के लिए पहले घंटों लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। नए सुधारों के बाद ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर श्रमिक अपने सभी क्लेम ऑनलाइन कर सकते है।
श्रमिक शिक्षा, पेंशन, मातृत्व लाभ, विवाह, मृत्यु सभी के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। क्लेम के दो हफ्तों के अंदर डोरस्टेप डिलीवरी के द्वारा उपलब्ध होंगे। निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार 24/7 हेल्पलाइन शुरू की है।