Uttar Pradesh

यूपी : कांग्रेस को झटका ! इस दिग्गज ने छोड़ा कांग्रेस का साथ …

ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्वांचल के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाने वाले ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि अभी पिछले दिनों लखनऊ दौरे पर आए प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। त्रिपाठी का यह कदम कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि उनकी पिछली चार पीढ़ियां लगातार कांग्रेस के समर्थन में रही हैं और उसी से वाह आज यहां तक पहुंची है। आपको बता दें कि ललितेश त्रिपाठी पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं।

त्रिपाठी का इस्तीफा देना कांग्रेस और प्रियंका गांधी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस्तीफे के बाद से लगाता उनको दूसरे दलों में जाने की संभावनाएं व्यक्ति की जा रही है लेकिन कहा जा रहा है कि अभी तक उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी नजदीकियां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बड़ी है क्योंकि वहां कांग्रेस से सांसद रह चुकी अनु टंडन पहले से ही सपा में है।

गौरतलब है कि विधायक रहते ललितेश त्रिपाठी में 2014 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें अनुप्रिया पटेल से हार गए थे और वह तीसरे स्थान पर रहे और एक और इसके बाद 2017 में मोदी लहर में भी हारे। इसके बाद से वह लगा था राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: