Delhi

दिल्ली : 100 से भी ज्यादा दिनों के बाद खुला दिल्ली का चिड़ियाघर

दिल्ली चिड़ियाघर के दरवाजे रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान इससे लगभग साढ़े तीन महीनों यानी 100 से ज्यादा दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।

पहले दिन चिड़ियाघर में दो स्लॉट्स में पर्यटकों को प्रवेश दिया गया। 2500 पर्यटक शाम पांच बजे तक वन्यजीवों को देखने पहुंचे। चिड़ियाघर के दरवाजे इस साल दूसरी बार खोले गए हैं।

कोरोना संक्रमण के दौरान दिल्ली के चिड़ियाघर को 16 मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था। लगभग एक साल के बाद इसे एक अप्रैल 2021 में खोला गया था।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद 14 अप्रैल 20210को चिड़ियाघर को दोबारा बंद कर दिया गया था। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद लगभग साढ़े तीन महीने इंतजार के बाद रविवार को चिड़ियाघर को दोबारा से खोला गया।

चिड़ियाघर के डायरेक्टर रमेश पांडे के अनुसार, दोनों स्लॉट के लिए एक दिन पहले कुल तीन हजार लोगों ने बुकिंग की थी। जिसमें से 2500 लोग वन्यजीव का दीदार करने का मौका मिला।

चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया, पहले दिन कुछ पर्यटकों को परेशानी का सामना है। उनकी परेशानियों को देखते हुए उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति मिल गई थी। सभी तकनीकी दृष्टिकोण से प्रशासन की उसे सुधार कर रही है।

लंबे समय से वन्यजीवों को देखने इंतजार में चिड़ियाघर खुलते ही सुबह सात बजे ही वन्यजीव प्रेमी पहुंच गए। प्रशासन की तरफ से दो स्लॉट्स में एंट्री कराई गई थी। सीमित संख्या में ही सुबह आठ से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच पर्यटक पहुंचे।

प्रशासन के अनुसार, बारिश होने के कारण से सुबह कम पर्यटक देखने को मिले। दोपहर की एक्ट काफी संख्या में पर्यटक वन्यजीवों को देखने पहुंचे।

चिड़ियाघर में एंट्री के लिए दो एंट्री गेट खोले गए थे। दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई थी। जिससे शारीरिक दूरी का पालन करना काफी मुश्किल हो गया था। इसे देखते हुए बाद में और गेट खोल दिए गए थे।

पर्यटकों को इससे कम समय प्रवेश मिल सका। प्रवेश के दौरान पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग की गई और सैनिटाइज किया गया।

पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर में बनाया गया नया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना रहा। जू प्रशासन ने आई लव दिल्ली जू नाम से नया सेल्फी प्वाइंट बनाया है। जाते वक्त इसे देखते ही पर्यटक खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। इस प्वाइंट पर फोटो के लिए सुबह से शाम तक पर्यटकों की भीड़ जुटी रही।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: