
दिल्ली सीएम केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आया कॉल, जानिए क्या है मामला ?
नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाला आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है। मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। इस व्यक्ति ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का दिमागी इलाज जल रहा है। ”
ये भी पढ़े :- Haryana Vocational Teachers : हरियाणा सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब वोकेशनल टीचर्स को मिलेगा 5% ज्यादा मानदेय
पुलिस ने बताया कि, ”आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की। उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया। आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। ”