DelhiPolitics

दिल्ली : जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी करने के बाद आज रिहा होंगे चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और  इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी करने के बाद  आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे। हालांकि चौटाला इन दिनों कोविड  महामारी के कारण जेल से बाहर चल रहे  हैं जबकि उनकी सजा 23 जून को पूरी हो गई थी, लेकिन उनकी रिहाई की औपचारिकता पूरी नहीं हो पाई  है। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को जेल  पहुंचेंगे।

इनेलो के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल में कागजी कार्रवाई पूरी करने हेतु  शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे जेल पहुंचेंगे। इसके बाद वे रिहाई फार्म पर हस्ताक्षर करने की औपचारिकता पूरी करेंगे और फिर  सुबह 10.00 बजे तिहाड़ जेल से गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर इनेलो के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां पूरे हरियाणा से बड़ी संख्या में इनेलो के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

आपको बता दें ओम प्रकाश चौटाला की जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा विशेष छूट के बाअद  पूरी हो चुकी है। वह कोरोना महामारी के कारण करीब सवा साल से जेल से बाहर ही थे। आपको बता दें  सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी सजा के मामले में दिशा-निर्देश के अनुसार  कहा गया था कि जेलों में भीड़ को कम किया जाए। इसी का लाभ चौटाला को भी मिला।

इसी दिशा निर्देश के तहत विभिन्न  राज्य सरकारों द्वारा  अपने-अपने नियम बनाए गए थे । इस कड़ी में दिल्ली सरकार ने स्पेशल रिमिशन का एक नियम बनाया। इसके तहत 10 साल की सजा के साढ़े नौ साल पूरे कर चुके अपराधियों  को छोड़ने का प्रावधान किया गया। और इसी के मद्देनजर ओमप्रकाश चौटाला की सजा भी पूरी हो गई। उनकी सजा के साढ़े नौ साल पूरे हो चुके थे।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: