
दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार बसपा ने उतारे उम्मीदवार
बसपा का कहना है कि जनता अब बीजेपी, आप और कांग्रेस से ऊब चुकी है
दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ-साथ बहुजन समाजवादी पार्टी के मुखिया मायावती ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी ताल ठोक दी है। पार्टी के प्रदेश यूनिटी नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बसपा ने 31 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
UP: सपा को झटका ! एक और विधायक को MP- MLA Court ने सुनाई सजा, जमानत पर रिहा
दिल्ली नगर निगम के बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ और दिल्ली प्रदेश के अध्याय लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी और भाजपा से जनता अब उठ चुकी है। कई राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मडना शुरू कर चुकी है। देखना यह है कि क्या जनता अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किस पार्टी को समर्थन देती है। बसपा नगर निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करेगी इसके लिए पार्टी कैडर वार्ड वालों मीटिंग कर रहा है साथ ही जनता के बीच मुद्दों को भी रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है। 19 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे और मतदान 4 दिसंबर को होगा मतगणना 7 दिसंबर को होगी।