दिल्ली : पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके से दर्दनाक घटना सामने आयी है। जहां एक मकान की छत गिरने से छह लोग दब गए। मलबे में दबकर मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े :- भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन की प्राइज का हुआ खुलासा, जानिए कब तक होगी उपलब्ध?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने से मलवे में दबकर रुकसार और उसके बेटे आलिया की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चे की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, तड़के सुबह लगभग 4.45 बजे हादसा हुआ। रुकसार अपने बच्चों को लेकर मायके आई थी।