DelhiTrending

दिल्ली : जामा मस्जिद में लड़कियों-महिलाओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबन्ध, जानिए क्या है वजह ?

दिल्ली :  राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद प्रशासन(Jama Masjid Administration) ने अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। जिसके चलते जामा मस्जिद में अकेली और समूह में आने वाली लड़कियों-महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा जारी किये गये इस आदेश को लेकर लोगों द्वारा अलग – अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया है।
मालीवाल ने ट्वीट कर जताया विरोध 

मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि,  जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।”

ये भी पढ़े :- झांसी: सीएम योगी ने किया 307 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जामा मस्जिद के पीआरओ ने दी ये सफाई 

मामला बढ़ता देख जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने सफाई देते हुए कहा, ”अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है। ”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: