दिल्ली : आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए उत्तरी दिल्ली में चलाई जाएगी पशु एम्बुलेंस
दिल्ली शहर के अंदर आवारा पशु पकड़ने के लिए नगर निगम के वाहनों में प्यारी सी धुन बजती रहेगी, जिससे आवारा पशु उस वाहन के अंदर परेशान न हों। नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए उत्तरी दिल्ली के अपने बेड़े में पांच ऐसे वाहनों को शामिल किया गया है। जल्द ही बाकी नगर निगमों में भी इस पहल शुरूआत होने की उम्मीद की जा रही है।
उत्तरी दिल्ली के नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह द्वारा कहा गया कि नई पशु एम्बुलेंस सेवा आवारा पशुओं के लिए शुरू की गई है। आवारा पशुओं को इन गाड़ियों में किसी तरह की परेशानी न हो उसके लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं, जैसे कि पशुओं को उतारने और चढ़ाने के लिए गाड़ियों में हाइड्रोलिक सिस्टम को लगाया गया है। आवारा पशु गाड़ी में परेशान न हों उसके लिए इन गाड़ियों में मधुर धुन का भी इंतजाम किया गया है।
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि सभी जोन के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा ऐसी एक-एक पशु एम्बुलेंस का इंतजाम किए गए है। आवारा पशुओं को पड़ने वाली इन गाड़ियों में कुल 6 पशु एम्बुलेंस को चलाया जा रहा हैं।