
दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के आवास पर उनसे मुलाकात की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीती रात को दिल्ली पहुंचे। दोनों नेता पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की। pic.twitter.com/7dShptOPow
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
वहीं इससे पहले भी महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) से मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर चर्चा की। शाह ने ट्वीट कर कहा- ‘मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’