Career

Rajasthan: BJP की सरकार ना बनने का नुकसान जनता को हो रहा – भूपेंद्र यादव

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जनता का आर्शीवाद लेने राजस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने जन आर्शीवाद यात्रा के बहाने से राजस्थान सरकार पर हमला बोला।

मंत्री ने कहा पिछली बार राजस्थान (Rajasthan) में हमारी सरकार नहीं आई, सबसे ज्यादा इसका नुकसान राज्य की जनता को हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी की सरकार जनता फिर से बनाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जन आर्शीवाद सभा में चर्चा का विषय रही, बता दें कि वसुंधरा राजे इस बार जन आर्शीवाद यात्रा के पोस्टर में तो नजर आई, मगर वह स्वयं इस यात्रा में शामिल नहीं हुई। लेकिन इसके बावजूद वसुंधरा राजे के जयकारे जयपुर में लगे।

जब यात्रा जयपुर पहुंची तो बिरला ऑडिटोरियम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जन आर्शीवाद यात्रा का भव्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी जनता की सबसे बड़ी सेवक है इसलिए हम जनता के बीच जा रहे, वहीं कानून की मर्यादा को कांग्रेस ने तार-तार किया है। देश में इसी पार्टी ने इमरजेंसी लगाई, अब विपक्ष में रहकर कानून हाथ में ले रही है। कांग्रेस संसद में चर्चा करे तो लोगों से सही रूप में बात करना चाहते है। देश मे कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक ही सीमित रह गयी है।

देश के विचारों पर काम करने वाली पार्टी बीजेपी है। उन्होंने ये भी कहा कि देश की राजनीति में 7 साल में परिवर्तन आ गया। मगर कांग्रेस की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया। कांग्रेस ने जातियों के नाम पर 50 साल में वोट बांट दिए। हमारे लिए तो जनता का ये आर्शीवाद मिला वहीं हमारे लिए सबसे बडी पूंजी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओं अभियान से बालिकाओं को समानता का दर्जा ही नहीं दिलाया बल्कि अब तो हरियाणा की बेटियों ने खेलों में अपने साथ-साथ देश का नाम कमाया है।

Rajasthan: बारिश का दौर फिर शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: