IndiaIndia - WorldTrending

CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों में देश को मेडल दिलाने वाले विजेताओं से पीएम ने की मुलाक़ात 

दिल्ली : लन्दन(London) में आयोजित बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022(Birmingham Commonwealth Games 2022) में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने आज मुलाक़ात की है। अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने सभी विजेताओं की मेजबानी की है। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक(Nisith Pramanik) भी उपस्थित रहे । इस बार भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा। भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा था और इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भारत के लिए पुरुषों ने 35 और महिलाओं ने 26 मेडल अपने नाम किए।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में मायावती आश्रम के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

आपको बता दे की , पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले वीडियो कॉल पर बात की थी और राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा कि था कि, ”वह खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मिलने के लिए समय निकालेंगे। अब पीएम मोदी अपने वादा निभाने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे। पीएम ने बीते साल भी टोक्यो ओलंपिक समाप्त होने के बाद वहां से लौटकर आए पदक विजेताओं से मुलाकात की थी।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: