SportsTrending

CWG 2022: ट्रैक एंड फील्ड में भारत का जलवा, खिलाड़ियों ने जीता गोल्‍ड मेडल

भारत ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला

 

  • टॉप फाइव में शामिल हुआ भारत

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर कुल 47 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक जीते हैं।

आज ट्रिंपल जंप में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला ने शुरुआती दो स्थानों में जगह बनाई है। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अब्दुल्ला अबुबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप इवेंट में एल्डहॉस पॉल ने कमाल किया है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वो पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने ट्रिपल जंप में 17 मीटर की दूरी तय की है।

बॉक्सिंग में आए दो गोल्‍ड

पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में संदीप ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 38:42.33 मिनट में अपनी रेस पूरी की। वहीं, अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा। इसके अलावा भारत ने आज बॉक्सिंग में दो स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक जीता है।

भारत के पदक विजेता

16 गोल्‍ड मेडल: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल।

12 सिल्‍वर मेडल: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर।

19 ब्रॉन्‍ज मेडल: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: