Trending

डेरा सच्चा सौदा में उमड़ी अनुयाइयों की भीड़, जानिए राम रहीम का क्या है प्लान ?

हरियाणा :  भले ही बलात्कारी बाबा राम रहीम पैरोल पर बाहर हैं लेकिन मजाल है कि वो नियमों का पालन करें। दरअसल, बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयाइयों की भीड़ जुटाई जा रही है।हालांकि, अनुयाइयों के इकट्ठा होने पर पैरोल के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन दूर-दराज से आश्रम में अनुयाइयों के आने का सिलसिला जारी है। इधर, पुलिस ने अब डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :- सहारनपुर में सीएम योगी की हुंकार, कहा- पहले की सरकारों ने बदमाशों को किया पैदा, अब लोग आराम से घूम रहे

बताया जा रहा है कि, डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल का 40 दिन का ही समय बाकी है। उससे पहले नियमों का उल्लंघन जारी है, इसका सबूत है आश्रम के सामने बनाई पार्किंग में खड़ीं हजारों गाड़ियां। जिसे चारों ओर से त्रिपाल से ढंका गया है।

गौरतलब है कि, रोहतक की सुनारियां जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचा था। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी आई थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: