PoliticsTrending

लखनऊ: विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया कल से शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने  यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी नाम निर्देशन पत्र 4 एवं 5 फरवरी

लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से फिर से शुरू हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 6 फरवरी 2022, द्वारा 4 फरवरी 2022 को अधिसूचित 29 निर्वाचन क्षेत्रों के सम्बन्ध में नाम निर्देशन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 फरवरी 2022 से निलम्बित करते हुए द्वितीय चरण के 6 निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने  यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी नाम निर्देशन पत्र 4 एवं 5 फरवरी, 2022 को भरे गये हैं। उन पर ऐसे अन्य नाम निर्देशन पत्रों के साथ विचार किया जाएगा, जो 15 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022 तक भरे जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 28 जनवरी, 2022 को कार्यक्रम घोषित किया गया था। पहले में 29 निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 4 फरवरी 2022 को जारी हो चुकी है। दूसरे चरण में 6 निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 10 फरवरी, 2022 को जारी होनी थी। दूसरे चरण में गोण्डा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज, देवरिया तथा बलिया विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना 15 मार्च 2022 को जारी होगी और इस निर्वाचन क्षेत्रों में नाम निर्देशन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 है। सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 9 अप्रैल 2022 को और मतगणना 12 अप्रैल 2022 को सम्पन्न होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: