Politics

उत्तरी कर्नाटक में नगर निकायों वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्ष 2013 में, 82-वार्ड वाली हुबली-धारवाड़ निगम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, 55-वार्ड के कलबुर्गी निगम के चुनाव में कांग्रेस जीता था।

नई दिल्ली : उत्तरी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़, बेलगावी और कलबुर्गी में नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। राज्य के उत्तरी भाग में स्थित इन निगमों में जेडीएस की मौजूदगी कम या बिल्कुल नहीं होने के कारण, लड़ाई कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच होगी। यह चुनाव परिणाम ही आगामी जिला और तालुका पंचायत के साथ-साथ बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका चुनावों के लिए आगे की रणनीति तय करेगा।

अब तक कलबुर्गी नगर निगम में 58.59 मतदान फीसद दर्ज किया गया, जबकि धारवाड़ के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी नितेश पाटिल ने कहा कि बुधवार शाम 6 बजे तक संपन्न एचडीएमसी मतदान के लिए 53.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि 55 वार्ड वाले कलबुर्गी नगर निगम के लिए कुल 300 उम्मीदवार हैं। जिसमे से 83 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, 55 कांग्रेस से, 47 भाजपा, 45 जनता दल (सेक्युलर), 26 आम आदमी पार्टी (आप) और 20 उम्मीदवार आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के हैं। कुछ अन्य दलों के उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो कम सीटों से लड़ रहे हैं।

हुबली-धारवाड़- 420 उम्मीदवार मैदान में

वहीँ अगर हम हुबली धारवाड़ नगर निगम की बात करें तो वहां 82 वार्ड में कुल 420 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस सभी वार्डों में चुनाव लड़ रही हैं। 82 वार्डों में कुल 3,842 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 100 को संवेदनशील केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है।

बेलगावी- 385 उम्मीदवार मैदान में

58 वार्ड के बेलगावी निगम के लिए 385 उम्मीदवार मैदान में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते वर्ष 2013 में, 82-वार्ड वाली हुबली-धारवाड़ निगम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, 55-वार्ड के कलबुर्गी निगम के चुनाव में कांग्रेस जीता था।

यह भी पढ़ें: G-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में मनसुख मंडाविया ने लिया हिस्सा, एसडीजी को लागू करने पर दिया जोड़

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: