
दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, एक दिन इतने मामले आए सामने
दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली में दीपावली के बाद कोरोना के मामलों इजाफा देखा गया है। आज रविवार को कोरोना के 47 मामले दर्ज किए गए है। वही दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव केस की बात करें तो 365 केस है।
दिल्ली सरकार द्वारा रविवार के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार , राजधानी में 24 घंटों में 33 लोगों ने कोरोना वायरस हराया है। लेकिन इन आंकड़ो में किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना के कुल 14,40,118 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से कुल 14,14,662 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से कुल 25,091 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 56,904 लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका है। इस कड़ी में 17,191 लोगों को पहली जबकि 39,713 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 2,06,75,735 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 1,31,21,772 पहली डोज जबकि 75,53,963 दूसरी डोज लगाई गई हैं।