
अमरोहा : अफीम माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पिता- पुत्र गिरफ्तार
अफीम लेने के लिए ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा जिले में दिन पे दिन अफीम माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार जहां एक तरफ माफियाओं को जेल में डालने का कार्य कर रही है वही एक बार फिर बिकरू कांड की तरह ही हसनपुर पुलिस की गाड़ी पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए गए वहीं पुलिस ने 2 महिलाओं समेत पूर्व सभासद व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है | साथ ही पिता पुत्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव
दरोगा नरोत्तम पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने पर पूर्व सभासद भाग में लगा इसके बाद पुलिस ने भागकर उसे पकड़ लिया। समझ सके पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी और पति भी मौके पर पहुंच गई है। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे उनके गाड़ी के शीशे टूट गए।
अफीम लेने के लिए ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
बता दें कि दीपावली के बाद कोतवाली हसनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद दिनेश कुमार जाटव अश्विन का कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस सादी वर्दी में दिनेश कुमार के यहां ग्राहक बनकर असीम खरीदने के लिए गई। पुलिस को चरस का भी शक होने के बाद उन्हें कोतवाली फोन करके और पुलिस वालों को बुला लिया।