India Rise Special

रखें आँतों का ख्याल रहेंगे रोज़ खुश, जानिए कैसे

खाएं दो मील में प्रोटीन वाला खाना

शरीर की पाचन क्रिया में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं आंते। शरीर में एक छोटी आंत और बड़ी आंत होती है, आंत का काम खाने से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाना होता है। खराब पदार्थ को आंत शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं। शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने का काम भी आंत ही करती हैं। ऐसे में आपको आंत को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। रखें आँतों का ख्याल रहेंगे रोज़ खुश |

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/reduce-the-problem-of-feet-follow-these-home-remedies/

इसीलिए आज हम आपको कुछ सिंपल तरीके बताएंगे जिसे आप अपने आँतों को स्वस्थ रख सकते हैं-

1- हेल्दी खाना खाएं- आंतों को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। आपको ऐसा भोजन लेना चाहिए जिससे आंत स्वस्थ रहें। इसके लिए आपको खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना जरूरी है। आप खाने में कुछ फल, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं।

2- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं- अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं तो आधी बीमारियां वैसे ही ठीक हो जाती हैं। अगर आप को आंतों का ख्याल रखना है तो इसके लिए सही दिनचर्या को फॉलो करें। इससे आंतों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही आपको सही समय पर सोने और व्यायाम करने कि ज़रूरत है।

3- प्रोटीन डाइट- आंतों के स्वास्थ्य के लिए आपको खाने में प्रोटीन वाला भोजन जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन आपके पेट और आंत दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। आप दिन के दो मील में प्रोटीन वाला खाना जैसे पनीर, दाल, साबुत अनाज और अंडा जरूर शामिल करें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: