Entertainment

जावेद अख्तर ने उड़ाया कांग्रेस नेता का मजाक, सही नहीं था हिंदी उच्चारण

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की तुलना तालिबान से करने के बाद गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। जावेद अख्तर ने इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर का मजाक उड़ाया है। जावेद की तरह ही शशि भी अक्सर अपनी अंग्रेजी की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।

हाल ही में जावेद अख्तर ने कहा था, ”जिस तरह तालिबान एक इस्लामी देश बनाना चाहता है तो ऐसे लोग भी हैं जो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। ये सभी लोग एक जैसी विचारधारा के ही हैं भले ही ये मुसलमान हों, ईसाई हों, यहूदी हों या हिंदू हों। तालिबान बर्बर है और उसका निंदनीय है। लेकिन जो लोग बजरंग दल, आरएसएस और वीएचपी जैसे संगठनों का समर्थन करते हैं, वो सब एक तरह के ही हैं।”

थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में थरूर अपनी सुरीली आवाज में हिंदी गाना गा रहे हैं। जावेद अख्तर ने उनके उच्चारण पर उनका मजाक उड़ाया है। शशि थरूर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाने के लिए राजी किया गया हैय़ पूर्वाभ्यास और शौकिया लेकिन आनंद लें।”

इस पर जावेद ने अपना रिएक्शन दिया है और लिखा, ” वाह ! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है !!! ” शशि थरूर हिंदी शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाए थे, जिसके बाद जावेद अख्तर ने यह प्रतिक्रिया दी। जावेद के अलावा इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। शशि ने ‘एक अजनबी हसीना से’ गाना गाया, जो साल 1974 की फिल्म अजनबी का हिस्सा था। यह गाना सुपरहिट था।

यह भी पढ़ें- पंजशीर प्रांत पर तालिबान की हूकुमत, गवर्नर ऑफिस समेत कई जगह फहराया अपना झंडा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: