
जर्मनी रवाना हो रहे अफगानी नागरिक, 280 लोगों की नैय्या पार
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही दहशत का माहौल है। इस बीच गैर मुल्क के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी अफगानिस्तान हर कीमत पर छोड़ देना चाहते हैं। कई अफगानिस्तानियों ने काबुल पर कब्जे से पहले ही अपना मुल्क छोड़ दिया था। बाकी भी अपने देश को अलविदा कहने की पूरी तैयारी में हैं। इसी बीच कई स्थानीय नागरिक अफगानिस्तान छोड़ जर्मनी रवाना हो रहे हैं।
लुफ्थांसा एयरलाइंस का दूसरा विमान एयरबस ए-340 उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट पहुंचा है, जहां अफगानिस्तान के लगभग 280 लोग इस विमान पर सवार थे। उन्हें जर्मनी में शरण मिलेगी। इसकी जानकारी ताशकंद एयरपोर्ट के एक कर्मचारी ने दी। ताशकंद एयरपोर्ट के एक कर्मचारी ने कहा कि लुफ्थांसा एयरलाइंस का एयरबेस ए-340 विमान ताशकंद के हवाई अड्डे से फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हुआ है।
विमान में लगभग 280 लोग सवार हैं। इससे पहले बुधवार रात को ताशकंद से लोगों के पहले समूह को जर्मनी भेजा गया था। अफगानिस्तान से जर्मनी जा रहे लोगों के लिए ताशकंद एक पारगमन केंद्र के रूप में कार्य करता है। वहीं बाकी देशों ने भी अफगानिस्तान में मौजूद अपने लोगों को निकालने का काम चल रहा है।
भारत ने भी अपने देश के कई नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बाकियों को भी निकालने का काम तेजी से चल रहा है।बता दें कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के इस्तीफे के बाद उनका बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंसा को रोकने के लिए यह निर्णय लिया। क्योंकि आतंकवादी काबुल पर हमला करने के लिए तैयार थे।
यह भी पढ़ें-