
प्रियंका से बोले कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के पक्ष में नहीं, अकेले लड़कर होगा ज्यादा फायदा
प्रियंका ने पीसीसी मुख्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएं। पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि इस बार वह विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़कर ही ज्यादा फायदे में रह सकती है।
प्रियंका ने पीसीसी मुख्यालय पर जिलाअध्यक्ष और शहरअध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे कोरोना से मरे लोगों के परिजनों से मिलने उनके घर जाएं और उनके सुख-दुख के साथी बनें और जो भी दवा बाटने के लिए दी गई थी, उसका समुचित रूप से वितरण करें।
प्रियंका ने प्रत्येक विधानसभा में उनके बूथ पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारी विधानसभा चुनाव के हिसाब से मजबूत दावेदारों के नाम सुझाएं जाए।प्रियंका ने कहा कि पदाधिकारियों के सुझाव पर ही टिकट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : रोबोट्स की मदद से चलाया जाएगा डेयरी फार्म