
ब्राम्हण समाज पर हो रहा अत्याचार नहीं सहा जाएगा, बसपा खड़ी रहेगी हमेशा – सतीश चंद्र मिश्र
समाज में बिखराव होने के कारण ब्राह्मण उपेक्षित है। अब आपको सोचना होगा कि क्या करना है? हम 13 फीसदी हैं। हमको एकजुट होना होगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ भाईचारा बनाइए, हम 36 फीसदी पूरे प्रदेश में भारी पड़ेंगे।
मुजफ्फरनगर : आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर पश्चिमी यूपी में सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मुजफ्फरनगर भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबुद्ध वर्ग की सुरक्षा व तरक्की को लेकर चर्चा की गई तथा आगामी 2022 की चुनावी तैयारियों को लेकर विचार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा रहे। सतीश चंद्र मिश्रा ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का कार्यकर्ताओ में हौसला भरा।
राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के शासन में ब्राह्मण उपेक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिकरू कांड की आड में ब्राह्मणों पर अत्याचार किया गया। 100 से ज्यादा ब्राह्मणों को बिकरू कांड में बेवजह अपराधी घोषित किया गया। भाजपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है।
बहुजन समाज पार्टी के नेता ने कहा कि ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा और बसपा हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी। लोगों का उत्साह एवं उमंग यह साबित करता है कि बसपा की जीत तय है। विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें बहुजन समाज पार्टी जीतेगी।
राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज में बिखराव होने के कारण ब्राह्मण उपेक्षित है। अब आपको सोचना होगा कि क्या करना है? हम 13 फीसदी हैं। हमको एकजुट होना होगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ भाईचारा बनाइए, हम 36 फीसदी पूरे प्रदेश में भारी पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी के 9 जिले हुए कोरोना मुक्त, बीते 24 घंटे में 60 जिलों में नहीं मिले नए संक्रमित