
योगी का नया मंत्रिमंडल: बेबीरानी मौर्य को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मध्य मंडल के सदस्यों को लेकर दिल्ली में आज होने वाली बैठक में मुहर लगेगी। दिल्ली में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी दिल्ली जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत की जीत के बाद आरएसएस और यूपी में भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के इशारे का इंतजार है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ही मुहर लगेगी वही कहा जा सकता है कि पिछले बार की तरह इस बार भी योगी सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं जिसका निर्णय आज दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल में एक बैकवर्ड से उप मुख्यमंत्री तथा एक दलित जाति को मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिलेगी योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद जिम्मेदारी मिल सकती है।