
सोशल मीडिया मलाइका अरोड़ा ने साझा की तस्वीरें, फैन्स ने दिया रिएक्शन
फैशन, स्टाइल, ग्लैमर से सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा आए दिनों अपने पोस्ट शेयर कर जमकर वाहवाही लूटती हैं। वहीं इस बार भी अपनी लेटेस्ट तस्वीर से वे फैंस के होश उड़ा रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने ट्यूब टॉप और शॉर्ट्स कैरी किए हैं उनका ये अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। उनकी इस पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लग गई है।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक व्हाइट कलर का फ्रिल ट्यूब टॉप पहना है साथ ही व्हाइट कलर के शॉर्ट्स पहने हैं। जो उनके लुक को एलीगेंट बना रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके बिखरे बाल तस्वीर पर चार चांद लगा रहे हैं। फैंस और सेलेब्स मलाइका के इस लुक की जमकर सराहना कर रहे हैं।
मलाइका की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनके फोटो और वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताएं तो वे एक्ट्रेस और मॉडल के साथ ही एक सफल, बिजनेस वुमेन हैं। इंडस्ट्री में छैयां-छैयां गाने से उन्होंने अपनी पहचान बनाई फिर मुन्नी बदनाम हुई गाने ने धूम मचा दी।