PoliticsTrending

UP Election 2022: बाराबंकी में अनुप्रिया पटेल की आज चुनावी सभाएं, प्रत्याशियों के पक्ष में मांगेंगी वोट

भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि वह एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज हो सके और

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरणों के मतदान हो जाने के बाद आप पार्टी के साथ चलती से और चौथे चरण की विधानसभा में प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। साथ ही तीसरे और चौथे चरण की विधानसभा क्षेत्रों कुमत रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि वह एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज हो सके और आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार एक बार फिर पूर्ण बहुमत की योगी सरकार बना सके।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र के स्टार प्रचारकों की सूची में कई नाम शामिल है। केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी। उनकी यहां पर जैदपुर, बाराबंकी शहर और दरियाबाद में चुनावी सभा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को जिले में तीन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित करेंगी।

वह सबसे पहले जैदपुर विधानसभा जनपद इंटर कॉलेज के पीछे हरख में अंबरीश रावत के समर्थन में दोपहर 12 बजे बजे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दरियाबाद के भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा के समर्थन में आदर्श इंटर कॉलेज महमूदाबाद के सम्मुख का मैदान में और दोपहर तीन बजे अवध लॉ कॉलेज असेनी में भाजपा प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: