Uttar Pradesh

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पत्नी के पैर छू लिया आर्शीवाद

अलीगढ़ : पूर्व सीएम कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार हवन के साथ ही सुबह ही शुरू हो गया। प्रसाद ग्रहण करने और श्रद्धांजलि देने के लिए अतिथियों का आगमन शुरू हो गया। दोपहर में यूपी के सीएम योगी अतरौली पहुंचे तथा पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह की पत्‍नी रामवती के पैर छूकर उनसे आर्शीवाद लिया।

सीएम योगी ने कहा कि, बाबू जी का त्रियोदशी कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ हम सभी आये हैं। एक छोटे से गांव में पूर्व सीएम ने जन्म लेकर जो संकल्प समाज सेवा का लिया था।, उन्होंने वह जीवन भर निभाया। जो जिम्मेदारी उन्हें मिली, उन्होंने वह बखूबी निभाया। पार्टी, सरकार और संगठन के प्रति उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। पूरे संकल्प से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।

उन्होंने कहा कि,किसी भी त्याग से वह पीछे नहीं हटे। राम मंदिर के लिए 1992 में विवादित ढांचे की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली। यूपी के अंदर भय मुक्त और ईमानदार सरकार दी। गरीबों और दबे कुचलों के लिए उन्होंने काम किया। सीएम और राज्यपाल दोनो पदों पर उन्होंने अच्छा काम किया। देश मे कुछ विरले लोगों में से वह एक हैं, अपने सामने जिन्होंने राम मंदिर निर्माण होते देखा है। जो संघर्ष उन्होंने रामजन्‍म भूमि के किया, बाबू जी ऐसे महान योद्धा थे। अपना जीवन उन्होंने समाज के लिये जिया। समाज को उन्होंने भय मुक्त शासन दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लखनऊ का कैंसर संस्थान बाबू जी के नाम से करने का निर्णय किया है। इसमे उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इन्हीं के नाम से बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज भी होगा। 1962 से बाबू जी का जीवन अतरौली से जुड़ा रहा है।

पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को प राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य, सांसद साक्षी महाराज व प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने श्रदांजलि अर्पित की। अमेठी विधायक अदिति सिंह विधायक और वरिष्‍ठ नेता कुसुम राय ने श्रदांजलि अपर्ति की। कल्याण सिंह की पत्नी रामवती के सीएम योगी ने पैर छू कर आर्शीवाद लिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: