Trending

सीएम नीतीश कुमार ने जवाहर लाल नेहरू को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

 पटना :  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर उन्हें नमन कर प्रदेशवासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर नेहरू पार्क में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें राज्यपाल फागू चौहान, नीतीश कुमार, वित्त मंत्री विजय चौधरी एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री ने नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नेहरू पार्क में पौधारोपण भी किया गया।

ये भी पढ़े :- जम्मू कश्मीर : सांबा जिले में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से मचा हडकंप, सुरक्षाबलों शुरू की पड़ताल

आपको बता दे की पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: