
दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से हर परिवार अमीर बनेगा। देशवासियों के लिए मुफ्त इलाज जरूरी है भारत का हर नागरिक हमारे लिए हैं इसलिए देश के कोने कोने में अस्पताल और शिक्षा की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अमीर तब बनेगा जब भारत का हर वासी अमीर बनेगा। केजरीवाल ने कहा ऐसा तो नहीं हो सकता है कि भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनना पड़ेगा।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन अभियान के शुभारंभ में कहा कि देश में 17 करोड बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। केजरीवाल ने कहा कि देश में 17 करोड बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं इनमें से कुछ चंद स्कूलों को छोड़ दे तो अच्छे हैं तो देशभर के अधिकतर सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों को दिल्ली के जैसे बहुत शानदार बनाने के लिए समस्या हल हो सकती है अगर हम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अपने 17 करोड बच्चों को अच्छी शिक्षा देना शुरू कर दें तो भारत अमीर देश बन सकता है।