Politics

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे दिल्ली, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत पहुंचे दिल्ली। दिल्ली पहुँच कर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से करेंगे मुलाकात। अपने चुनाव लड़ने के संबंध में करेंगे चर्चा।

देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है। तो वहीँ पार्टी के चिंतन बैठक से लौटते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर अपने चुनाव लड़ने के संबंध में चर्चा करेंगे।

आपको बता दें की प्रदेश में इस समय दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं जिनमें से गढवाल क्षेत्र में स्थित गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा पहुंचने में सबसे बड़ी अड़चन यह है कि विधानसभा चुनावों में एक साल से कम का समय बचा है और ऐसे में सामान्यत: उपचुनाव नहीं कराए जाते।

हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय दलों की सरकारों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का दिल्ली आना-जाना एक सामान्य बात है। एक सामान्य बात को असामान्य बताकर कुछ चैनल चुटकी लेना चाहते हैं।’’ संभावित उपचुनाव के बारे में सुबोध ने मीडिया से वार्ता में बताया कि उत्तराखंड सरकार ने चुनाव आयोग को विधानसभा सीटें रिक्त होने की सूचना भेज दी है।

आपको बता दें की आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक साल से भी कम समय की अवधि बच गई है। ऐसे में पार्टी चाहें पक्ष की हो या विपक्ष की, दोनों ही तरफ से तैयारियों जोरों-शोरों पर हैं। वहीँ दूसरी तरफ विधानसभा का सदस्य चुने जाने की संवैधानिक बाध्यता में भी केवल दो हो महीने का समय शेष बचा है। ऐसे समय पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का यह दौरा बहुत ही अहम करार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 2022 के चुनाव की तैयारीयों में जुटीं हिमाचल भाजपा तैयार कर रही है मास्टर प्लान

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: