Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गाँधी से की मुलाकात, कहा- जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक बना रहूंगा सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद उन्‍होंने कहा कि मुझे हाईकमान ने मुख्यमंत्री बनाया है। फि‍र जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद बघेल ने मीडिया वार्ता में कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री हाईकमान ने बनाया है। फि‍र जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा। इस बीच बघेल ने अपने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है अब बारी छत्तीसगढ़ की है। हमें छत्‍तीसगढ़ मॉडल को देश के सामने प्रस्तुत करना है।

राहुल गाँधी के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में राहुल गांधी के साथ मेरी विस्तार से चर्चा हुई। मैंने अपनी सभी बातें उनके सामने रखी हैं। साथ ही मैंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं। उन्‍होंने मेरी गुजारिश मानी है। वह अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ आएंगे। बघेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि राहुल गांधी पहले बस्तर जाएंगे और दो दिन तक वह बस्तर में ही रुकेंगे। फिर दो दिन सरगुजा जाएंगे। आने वाले समय में उनके तीन दौरे होंगे।

वहीँ, मीडिया वार्ता में मीडिया द्वारा छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के संबंध में टीएस सिंघदेव के ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर सवाल पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि पीएल पुनिया पहले ही इस मामले में अपनी सफाई दे चुके हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता की मुझे आगे कुछ कहने की जरूरत है। मैंने अपनी बात अपने नेता को बता दिया है। मेरी राहुल के साथ राजनीतिक के मसलों के संघ राज्य के विकास के मसले पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को सुबह नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा कि वह आलाकमान के बुलावे पर दिल्‍ली जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के करीबी, पार्टी के कई विधायक और मंत्री बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गए थे। कई विधायक और पार्टी नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। इन खबरों के बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया था।

यह भी पढ़ें: ईधन के रूप में खपाएं पराली, मिलेगा इंसेटिव, उद्योगों को मिलेंगी वित्तीय रियायतें

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: