![](/wp-content/uploads/2021/07/17_07_2021-bhilainigam.jpg)
Chhattisgarh: राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की सुगबूगाहट, दावेदार एक्टिव
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 4 निकायों में चुनावी आहट सुनाई देने लगी है। तीसरी लहर अगर कंट्रोल रही तो दिसंबर में चुनाव होना तय है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी दिसंबर में चारों निकायों में चुनाव के संकेत दिए है, लिहाजा दावेदार एक्टिव हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मार्निंग वाक के बहाने पैर छुने का प्रोग्राम शुरू हो चुका है। रात में जमकर पार्टियों का आयोजन चल रहा है। बता दें कि आगामी दिसंबर में भिलाई नगर निगम व जामुल पालिका का कार्यकाल समाप्त हुए एक साल हो जाएगा।
रिसाली निगम के गठन को दो साल पूरा होगा। कोविड-19 की वजह से इन तीनों निकायों में चुनाव नहीं हो पाया। दिसंबर 2021 में भिलाई चरोदा निगम का कार्यकाल समाप्त होगा। चारों निकायों का वार्ड परिसीमन, वार्ड आरक्षण हो चुका है। चुनाव को लेकर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। भिलाई चरोदा निगम में ट्रेनिंग देने का काम चल रहा है।
राजनीतिक दल एक्टिव
चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा दो माह पूर्व से सक्रिय हो चुके हैं। दोनों दलों के द्वारा सभी निकाय के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रभारियों द्वारा बूथ स्तर पर बैठक लेने का प्रोग्राम चल रहा है। दोनों ही दल इस बार बूथ को मजबूत करने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
दावेदार भी सक्रिय
चुनावी मैदान में किस्मत अजमाने दावेदार सक्रिय हो गए हैं। दोनों दलों में इस बार हर वार्ड से दर्जन भर दावेदार होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ लोग अभी से टिकट के जुगाड़ में लग गए हैं।
जिनको टिकट मिलने की उम्मीद है, उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है। प्रचार उनके द्वारा भी किया जा रहा है, जिन्हें यह पता है कि टिकट मिल भी सकता है और नही भी। कुछ लोगों ने अभी से निर्दलीय लड़ने का मन बना लिया है।
इसलिए भी चुनाव लड़ने का बना रहे हैं मन
इस बात पार्षदों द्वारा महापौर व पालिका अध्यक्ष का चुनना है। पार्षद चुनाव लड़ने वाले को चुनाव लड़ने के दौरान से लेकर चुनाव जीतने के बाद दोनों दल साधने की कोशिश करेंगे।
कुलजमा इस दफा चुनावी रंग जोरदार रहने की अटकले लगाई जा रही है। रिसाली निगम का पहला चुनाव है। इस निगम को कांग्रेस सरकार ने बनाया है। भिलाई चरोदा निगम में 20 सालों से कांग्रेस का महापौर नहीं बना, लिहाजा दोनों स्थानों पर कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।