लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर के राजनीतिक दलों द्वारा लगातार प्रत्याशियों का ऐलान किया जा रहा है।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक और सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी की जहां 3 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
सपा ने बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को दिया टिकट
समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी में अपने 3 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। सपा ने बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट से राकेश कुमार वर्मा को टिकट दिया है। राकेश कुमार वर्मा समाजवादी पार्टी के कुर्मी समाज के कद्दावर नेता रहे बाबू बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे हैं। यह विधानसभा कुर्मी बाहुल्य मानी जाती है।इसके अलावा रामनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद फरीद महफूज किदवई को अपना प्रत्याशी बनाया है। किदवई को भी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। मुस्लिम समाज में इनकी गहरी पैठ मानी जाती है। इसके अलावा बाराबंकी की दरियाबाद सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अरविंद सिंह गोप समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खास सिपहसालारों में गिने जाते हैं। अखिलेश यादव की सरकार में व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। छात्र राजनीति से सियासत करने वाले अरविंद सिंह गोप की युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता है।